कहा—यह पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण
धनबाद: अखिल भारतीय धोबी महासंघ के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष रजक ने ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण करने वाले पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को भुवनेश्वर स्थित राज्यपाल भवन पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें समाज और समस्त धनबाद वाशियों की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संतोष रजक ने कहा कि बृजमोहन राम की यह गौरवशाली उपलब्धि न केवल पलामू और झारखंड, बल्कि पूरे धोबी समाज के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का ऐतिहासिक क्षण है। उनके राज्यपाल बनने से समाज के लोगों में नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि बृजमोहन राम की यह उपलब्धि समाज के लोगों को जीवन में आगे बढ़ने तथा देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करेगी। उनकी सफलता से समाज के युवाओं को भी नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।
संतोष रजक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बृजमोहन राम का कार्यकाल सफल, सुखद और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करने वाला हो। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। राज्यपाल को बधाई देने में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम महासचिव ललन आनंदकर, कार्यकारी अध्यक्ष भोलानाथ रजक ,मुरली सेठ एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक शामिल थे।