Breaking News

धनबाद रेल मंडल में विशेष अभियान 6.0 (SCDPM 6.0) के अवसर पर चला व्यापक स्वच्छता अभियान |

Share This News

धनबाद: 17.10.26

आज दिनांक 17.10.26 को स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा लंबित मामलों के निपटान के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान 6.0 (SCDPM 6.0) के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत स्टेशन के प्रमुख प्लेटफॉर्मों, यात्री प्रतीक्षालयों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में सघन सफाई अभियान चलाकर रेल परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली, 2016 के नियम 26 के प्रावधानों के अनुरूप कचरे के उचित निस्तारण तथा गीले एवं सूखे कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने के संबंध में यात्रियों एवं रेलकर्मियों को जागरूक किया गया। विभिन्न स्टेशनों पर आयोजित ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन से स्वच्छता संबंधी सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए गए। इस दौरान यात्रियों से यात्रा के दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। धनबाद मंडल द्वारा ऐसे अभियानों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर रेल वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a comment