धनबाद:ग्राउंड फ्लोर, सेंटर पॉइंट मॉल, बैंक मोड़ भट्टर सिल्वर आर्ट के फ्रेंचाइजी विशाल केडिया ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया की कि कोलकाता का एक प्रसिद्ध सिल्वर ब्रांड ‘भट्टर सिल्वर आर्ट्स, जिसकी विरासत 1930 से चली आ रही है, पवित्रता, शिल्प कौशल और विश्वास की अपनी सदियों पुरानी परंपरा को धनबाद में लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
100 साल का विश्वास हर किसी के नाम के साथ नहीं जुड़ता।
प्रेस वार्ता में निलेश डोकनिया में बताया कि भट्टर सिल्वर आर्ट्स गर्व से एक सदी से अधिक की विरासत को संजोए हुए है, जो विश्वास, गुणवत्ता और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंधों पर बनी है। बताया की इसका भव्य उद्घाटन 16 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे से ग्राउंड फ्लोर, सेंटर पॉइंट मॉल, बैंक मोड़, धनबाद में होगा। भट्टर सिल्वर आर्ट का झारखंड में यह पहला आउटलेट है। क्वालिटी रेंज और बेहतरीन सर्विस में यह संस्थान पूरे देश में जाना जाता है। यहां हर रेंज के देवी देवताओं, चांदी के बर्तन समेत अन्य आइटम उपलब्ध है।यहां से खरीदे गए चांदी के आइटम्स कभी भी नॉमिनल रेट पर एक्सचेंज कर सकते हैं। शोरूम में चांदी के लेटेस्ट एवं बेहतरीन डेकोरेटिव आइटम्स एवं आभूषण उपलब्ध है जो देखते ही पसंद आएंगे। विशाल केडिया ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर पर आकर्षक डिस्काउंट की घोषणा है। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शिव कुमार भट्टर, निदेशक, भट्टर ग्रुप उपस्थित रहेंगे।इस शोरूम में चांदी के आभूषणों (सिल्वर ज्वेलरी), उपहार की वस्तुओं, पूजा सामग्री, मूर्तियों, चांदी के बर्तनों और बहुत कुछ का एक विशेष संग्रह (एक्सक्लूसिव कलेक्शन) देखने को मिलेगा। प्रेस वार्ता में विशाल केडिया, सनी सिंह, अमजद हुसैन, निलेश ड़ोकानिया उपस्थित थे।