विश्वविद्यालय कमिटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Share This News

एन एसयूआई की बीबीएमकेयू विश्वविद्यालय कमिटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

चार उपाध्यक्षों समेत महासचिव और सचिव पदों पर हुई नियुक्ति, छात्र हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद में एन एस यू आई विश्वविद्यालय कमिटी का विस्तार किया गया। इसको लेकर आयोजित बैठक में संगठन की नई कमिटी की सूची जारी की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीबीएमकेयू एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजरंजन सिंह ने की। मौके पर एन एस यू आई धनबाद जिला महासचिव अनिकेत कुमार और आयुष कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों तथा विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजरंजन सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि एन एस यू आई हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
चार नए उपाध्यक्ष नियुक्त
कमिटी विस्तार के तहत संभव ठाकुर, तारिक अंसारी, आयुष सिंह और रवि शर्मा को विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पलक कुमारी, वर्षा कुमारी, गौरव कुमार चौधरी, मुकेश कुमार, अरमान जायसवाल, अभिषेक महतो और ओम कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा गुलशन कुमार शर्मा, प्रकाश शर्मा, मार्शल मुर्मू, बिमल बास्की और सैमी सोरेन सहित अन्य पदाधिकारियों को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक के अंत में विश्वविद्यालय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a comment