धनबाद: 13.10.26
आज दिनांक 13.10.26 को ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के तेरहवें दिन एवं SCDPM 6.0 (Special Campaign 6.0) के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर यात्रियों एवं रेलकर्मियों के बीच ‘अमृत संवाद’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता से जुड़े उनके अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ रेल यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यात्रियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 (SWM-2026) की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूक करने हेतु व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इस अभियान का उद्देश्य रेल परिसरों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ यात्रियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।