नवादा में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. नीरज कुमार को जिताने की अपील

Share This News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह भी मंच पर रहे मौजूद, एनडीए के कई प्रमुख नेता हुए शामिल

नवादा/धनबाद: बिहार के नवादा जिले स्थित गांधी उच्च विद्यालय में विधान परिषद (स्नातक) चुनाव को लेकर एनडीए की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधान परिषद (स्नातक) के उम्मीदवार डॉ. नीरज कुमार को समर्थन देने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत एनडीए के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
सम्मेलन में धनबाद जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष सह वारसलीगंज निवासी पिंटू कुमार सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने एनडीए के अन्य नेताओं के साथ डॉ. नीरज कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की। सम्मेलन में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

Leave a comment