पीके रॉय कॉलेज में एनएसयूआइ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, छात्रहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Share This News

धनबाद: आज पीके रॉय कॉलेज में एनएसयूआइ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। बैठक में एन एस यू आइ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, धनबाद जिला अध्यक्ष साहिल अली, विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज सिंह, पीके रॉय कॉलेज अध्यक्ष हर्षित राय एवं कार्यकारी अध्यक्ष आज़ाद सम्मी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में छात्र-छात्राओं की समस्याओं, कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

धनबाद जिला अध्यक्ष साहिल अली ने कहा कि एनएसयूआइ विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेज स्तर तक छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लगातार उठाती रही है। आगे भी संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि एन एस यू आइ का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की आवाज बनकर उनके हितों के लिए काम करना है।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने पर भी जोर दिया गया।
एनएसयूआइ ने दोहराया कि छात्रहित सर्वोपरि है और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा।

इस अवसर पर पीके रॉय कॉलेज अध्यक्ष हर्षित राय ने कहा कि एन एस यू आइ हमेशा छात्र-छात्राओं की समस्याओं, उनके सुख-दुख और अधिकारों के लिए खड़ी रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। छात्रों की आवाज को उठाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता है।

वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष आज़ान सम्मी ने कहा कि एनएसयूआइ हमेशा छात्रहित में कार्य करती आई है। पीके रॉय कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से उठाया जाएगा और कॉलेज में शिक्षा एवं छात्र सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र पासवान, जिला महासचिव जाफर इकबाल, कतरास नगर अध्यक्ष आहान खान, सोहेल अली, एमडी अमन अंसारी, तनवीर कौर, समी अंसारी, रिया रवानी, आसीफ अंसारी, असन अंसारी, आशीष रंजन, राजन महतो, सौरभ कुमार, पिंटो कुमार, साहिल सिंह, सामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा छात्रहित में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment