उत्सव रिसॉर्ट में संगीत, नृत्य और पारिवारिक मनोरंजन के बीच दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
धनबाद:नवरात्रि के पावन अवसर पर द क्लब इंडिया की ओर से उत्सव रिसॉर्ट, कोयला कुसमा में रविवार को भव्य डांडिया नाइट का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और डांडिया नृत्य के बीच लोगों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। आयोजन में पारिवारिक मनोरंजन के साथ उत्सव और उमंग का अनूठा संगम नजर आया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में द क्लब इंडिया के बिजनेस हेड राजेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व, बेहतर प्रबंधन और समर्पित प्रयासों से आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के उपाध्यक्ष महेश मोदी उपस्थित रहे। इसके अलावा कला हीरा के निदेशक राजेंद्र प्रसाद, अनुभूति के सचिव सरसी चंद्र, 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज के अमित रंजन, कला एंड संगीत अकादमी की संस्थापक शाइली श्रीवास्तव तथा शारदा नृत्य एंड संगीत अकादमी की संस्थापक रेशमी शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर द क्लब इंडिया के संस्थापक एवं चेयरमैन संतोष रजक ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, सदस्यों और उपस्थित परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम सफल होते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर द क्लब इंडिया की ओर से सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट