नंदकिशोर हाड़ी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति : कार्तिक हाड़ी

Share This News

धनबाद: हाड़ी जाति समाज सुधार समिति के पूर्व महासचिव नंदकिशोर हाड़ी के निधन पर कांग्रेस नेता एवं समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
कार्तिक हाड़ी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नंदकिशोर हाड़ी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से समाज ने एक वरिष्ठ, अनुभवी और समर्पित व्यक्ति को खो दिया है। समाज के प्रति उनका जुड़ाव, योगदान और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों का अनुभव और उनका मार्गदर्शन हमारी अमूल्य धरोहर है। नंदकिशोर हाड़ी के निधन से समाज में जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा। उनके जाने से हाड़ी समाज को गहरा आघात पहुंचा है।
कार्तिक हाड़ी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिवार के सभी सदस्यों को धैर्य और शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत नंदकिशोर हाड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनका योगदान और उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment