फूड बॉक्स परिसर में संगीत, मस्ती और पारंपरिक डांडिया का होगा संगम, खाने-पीने के काउंटर पर मिलेगी 20 प्रतिशत छूट
धनबाद: शहर में नवरात्र के उत्साह को और खास बनाने के लिए 16 अक्टूबर को बरटांड़ स्थित फूड बॉक्स परिसर में ‘अतरंगी’स रासलीला 2.0’ डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर बरटांड़ बस स्टैंड स्थित फूड बॉक्स में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक पीयूष चंद्रा ने बताया कि इस बार डांडिया नाइट को पारंपरिक अंदाज में मनोरंजक और यादगार बनाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में संगीत, मस्ती और डांडिया का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
पीयूष कुमार ने बताया कि यह डांडिया नाइट अपने खास अंदाज और आकर्षक माहौल के कारण लोगों के लिए अलग अनुभव लेकर आएगी। कार्यक्रम में प्रतिभागी पारंपरिक डांडिया की धुन पर थिरकने के साथ दोस्तों और परिवार के साथ उत्सव का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए फूड बॉक्स परिसर में उपलब्ध फूड काउंटरों पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
टिकट की कीमतें निर्धारित
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोलो टिकट की कीमत 349 रुपये, कपल टिकट 599 रुपये और चार लोगों के ग्रुप टिकट की कीमत 1,199 रुपये निर्धारित की गई है।
इन स्थानों पर मिलेंगे टिकट
डांडिया नाइट के टिकट श्याम सुंदर चांदीवाला, फिटनेस किंगडम, टंबल ड्राइ, लक्ष्मी पांडे मेकअप अकादमी और राजवानी बुटीक में उपलब्ध हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर डांडिया उत्सव का आनंद लेने की अपील की है। प्रेस वार्ता में पीयूष चंद्रा,नेहा चंद्रा पूर्वी शर्मा ,सुमित झा उपस्थित थे