Breaking News

धनबाद रेल मंडल में अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का सफलतापूर्वक समापन |

Share This News

धनबाद: 10.10.26

धनबाद रेल मंडल में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों (पुरुष एवं महिला) तथा उनके आश्रित बच्चों के लिए दिनांक 07.10.26 से 09.10.26 तक धनबाद रेलवे स्टेडियम एवं ऑफिसर्स क्लब, धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का सफलतापूर्वक समापन किया गया | प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्स क्रिकेट, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, स्क्वैश एवं बिलियर्ड्स सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ हिस्सा लिया | दिनांक 09.10.26 को समापन समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद श्री अखिलेश मिश्र द्वारा विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण, टीम भावना एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया | अंतर-विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में वाणिज्य विभाग को ओवरऑल विजेता कप से पुरस्कृत किया गया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र एवं महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की सदस्याएं, मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे | इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके आश्रित बच्चों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना हैं |

Leave a comment