बुजुर्गों के अधिकारों को लेकर डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान

Share This News

धनबाद: झालसा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले की सभी पंचायतों में बुजुर्गों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में 1 अक्टूबर 2026 से विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को लालमणि वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को दैनिक जरूरत की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान चीफ एलएडीसीएस डॉ. कुमार विमलेंदु एवं मेडिएटर मीना कुमारी सिंह ने बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है और किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में वे विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के डॉ. देवेंद्र सारण, ओमकार मिश्रा, मोहम्मद शमशाद, आश्रम संचालक नौशाद गद्दी तथा डालसा की ओर से संध्या देवी उपस्थित थीं।

Leave a comment