कोयला मंत्रालय में राज्यसभा सांसद खीरू महतो का स्वागत

Share This News

धनबाद: नई दिल्ली स्थित कोयला मंत्रालय में गुरुवार को झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद एवं कोयला एवं खान मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य खीरू महतो का स्वागत किया गया। मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व ओएसडी रहे आईएएस अधिकारी गोपाल सिंह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह भी मौजूद थे। खीरू महतो और गोपाल सिंह के बीच मंत्रालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

Leave a comment