प्रो एक्सीलेंसी एफसी ने धनबाद फुटबॉल एकेडमी को 5-0 से रौंदा, राम हांसदा ने दागे चार गोल
धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रही शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग में प्रो एक्सीलेंसी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद फुटबॉल एकेडमी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
मैच में प्रो एक्सीलेंसी एफसी के राम हांसदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक समेत चार गोल दागे। वहीं टीम की ओर से पांचवां गोल चंदन मरांडी ने किया। पूरे मुकाबले में प्रो एक्सीलेंसी एफसी का दबदबा कायम रहा और धनबाद फुटबॉल एकेडमी की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
मैच में निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, जेवियर टुडू, पूजा कुमारी और रवि लाल हेंब्रम ने निभाई।