धनबाद जिला फुटबॉल लीग

Share This News

रेड डेविल्स क्लब ने मुगमा एफसी को 2-1 से हराया

धनबाद: भितिया स्टेडियम में खेले जा रहे शांति गोपाल दा सीनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में रेड डेविल्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुगमा एफसी को 2-1 से पराजित किया। मुकाबला रोमांचक रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया।
रेड डेविल्स क्लब की ओर से अभय पासवान और कानो राम ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, मुगमा एफसी की ओर से प्रेम ने एक गोल किया। इसके बावजूद मुगमा की टीम मुकाबला बराबर नहीं कर सकी।
मैच में निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कू, जेवियर टुडू, प्रकाश महतो और वासुदेव मरांडी ने निभाई।

Leave a comment