धनबाद : जदयू धनबाद के जिलाध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने सोमवार को पटना के सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मुलाकात की।
इस दौरान पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने पिंटू कुमार सिंह को ऊर्जावान बताते हुए राजनीति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने पिंटू कुमार सिंह के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की का आशीर्वाद दिया।