CCL के CC&PR विभाग को मिला Strategic Communication Leadership Award, नई दिल्ली में सम्मान

Share This News

नमस्कार, स्वागत है आप सभी का कुसुम न्यूज़ में।

कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग को नई दिल्ली में आयोजित ईटी बिजनेस एक्सीलेंस एंड लीडरशिप समिट 2026 में प्रतिष्ठित स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान संचार के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता, नए विचारों और जनसंपर्क के क्षेत्र में प्रभावी पहल के लिए प्रदान किया गया।

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने सीसीएल के सीसी एंड पीआर विभाग को यह सम्मान प्रदान किया। सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता और मैनेजर मयंक कश्यप ने पुरस्कार ग्रहण किया।

कंपनी के अनुसार, सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में कई रचनात्मक पहल की गई हैं।

इनमें कंपनी के नए लोगो और टैगलाइन की डिजाइनिंग, कोलकर्मियों के समर्पण को दर्शाती वॉल म्यूरल पेंटिंग, कबाड़ से कंचन और वॉर अगेंस्ट वेस्टेज जैसे अभियान प्रमुख हैं। इसके साथ ही नेशनल पीआर कॉन्क्लेव का आयोजन और कोलकर्मियों के जज्बे को समर्पित विशेष डाक टिकट जैसी पहल भी शामिल हैं।

सीसीएल के मुताबिक, विभाग के प्रयासों से प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कंपनी की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने तथा मीडिया के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिली है।

यह सम्मान सीसीएल की रचनात्मक सोच, प्रभावी संचार और कॉर्पोरेट ब्रांडिंग को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान का प्रतीक माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, सीसीएल के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग की यह उपलब्धि कंपनी के लिए गर्व का विषय है। साथ ही, यह सम्मान संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में नए प्रयोगों और बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए टीम को प्रोत्साहित करेगा।

कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर

Leave a comment