स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अवसर पर धनबाद रेल मंडल में शनिवार, 3 अक्टूबर को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया

Share This News

नमस्कार, स्वागत है आप सभी का कुसुम न्यूज़ में।

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अवसर पर धनबाद रेल मंडल में शनिवार, 3 अक्टूबर को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, रेल परिसरों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में विशेष साफ-सफाई अभियान आयोजित कर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभियान के दौरान धनबाद सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, रेल पटरियों के आसपास के क्षेत्र, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न स्थानों पर सघन सफाई की गई। रेलवे परिसरों में स्वच्छता का स्तर लगातार बेहतर बना रहे, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नियमित निगरानी भी की गई। वहीं एससीडीपीएम 6.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न रेल कार्यालयों में पुराने और अनुपयोगी अभिलेखों तथा फाइलों की छंटाई के साथ-साथ अनावश्यक सामग्री और कबाड़ यानी स्क्रैप के निस्तारण की प्रक्रिया को भी गति दी गई, ताकि कार्यालयों में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध हो सके और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ, व्यवस्थित एवं बेहतर कार्य वातावरण तैयार किया जा सके। स्वच्छता अभियान के दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उनसे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। रेल प्रशासन ने यात्रियों से कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या पखवाड़े तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए। यात्रियों की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से ही रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। धनबाद रेल मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और स्वच्छता अभियानों के माध्यम से रेलवे परिसरों की साफ-सफाई के साथ-साथ यात्रियों के बेहतर अनुभव को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देखते रहिए कुसुम न्यूज़।

कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर

Leave a comment