Breaking News

पूर्व मध्य रेल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ,पाटलिपुत्र रेल परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

Share This News

हाजीपुर :01.10.2026

पूर्व मध्य रेल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के तहत आज पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा, पटना स्थित रामलीला ग्राउंड में विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्रमदान किया। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल के सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार, प्रातः 08.00 बजे स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ तथा श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधि आयोजित की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ रेल परिसर के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। ये सभी कार्य पूर्व मध्य रेलवे के सभी मण्डलों एवं विभिन्न कार्यस्थलों पर भी आयोजित किये गए।

पूर्व मध्य रेल में 01.10.2026 से 15.10.2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सभी मण्डलों के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य रेल परिसरों में श्रमदान, स्वच्छता, जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a comment