0 एक माह तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में लोगों को किया जाएगा जागरूक
धनबाद, सिविल कोर्ट, धनबाद परिसर से गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे चलंत लोक अदालत को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निकेश कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, राधेश्याम गोस्वामी , महासचिव जितेंद्र कुमार।
जिला विधिक सेवा के प्राधिकार के अधिकारी लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम
एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि चलंत लोक अदालत अगले एक महीने तक धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगी। इस दौरान आम लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, उन्हें विधिक सहायता, उनके अधिकारों तथा न्याय तक सुलभ पहुंच के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चलंत लोक अदालत का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक न्यायिक सेवाओं और विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे। लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, सरकारी योजनाओं और विवादों के समाधान के लिए उपलब्ध वैकल्पिक उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद की ओर से चलंत लोक अदालत के माध्यम से लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और ऑन स्पॉट छोटे-मोटे विवादों के आपसी समाधान के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश ने आम लोगों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है। प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने बताया कि पहले दिन चलंत लोक अदालत एलएडीसीएस के डेप्टी, चीफ अजय कुमार भट्ट के नेतृत्व में बलियापुर प्रखंड के डोलाबर पंचायत पहुंची, जहां सैकड़ों ग्रामीणों को ऑन स्पॉट कानूनी जानकारी दी गई तथा ऑन स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया.
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष पारस, कुमार सिन्हा, मधुरेश कुमार वर्मा, विजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार , कुमार साकेत,जे जननी, विजयकांत श्रीवास्तव श्री विकेश, मुख्य नायक दंडाधिकारी विनय कुमार लाल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीएस घोष, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनों, अवर न्यायाधीश समा रोशनी कुलू, निर्मला बारला, राजीव कुमार सिंह ,परमानंद उपाध्याय, राजेश कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि घई, मेघा प्रियंका लकड़ा,
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार भी विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कन्हैयालाल ठाकुर, सुमन पाठक, शैलेंद्र झा, नीरज गोयल, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा डालसा सहायक सौरभ सरकार, अरुण कुमार, राजीव कुमार, पीएलवी, राजेश कुमार सिंह, नवीन कुमार, राजनंदन किस्कू, आनंद चक्रवर्ती, मनोज कुमार, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।