संक्षिप्त समाचार
झरिया। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को झरिया के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क, नाली, साफ-सफाई, बिजली और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया
दोनों जनप्रतिनिधियों ने झरिया चार नंबर, धर्मशाला रोड चार नंबर, बाटा मोड़ और लक्ष्मणीया मोड़
जनप्रतिनिधियों न लक्ष्मणीया मोड़ सहित आसपास के इलाकों का दौरा कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पर्व से पहले सभी जरूरी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान राजा तालाब के प्रस्तावित विद्युत सौंदर्यीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। महापौर और विधायक ने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने को देखते हुए सड़क, जल निकासी, सफाई और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर रखना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए समस्याओं का समय पर समाधान करने और आम लोगों व श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अभियंता, अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर”