उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद उप विकास आयुक्त ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का यह तिमाही निरीक्षण है।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, झारखंड मुक्ति मोर्चा से श्री लक्खी सोरेन, भारतीय जनता पार्टी से श्री नरेन्द्र त्रिवेदी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री संतोष कुमार सिंह, आजसू पार्टी से श्री रतिलाल महतो, निर्वाचन शाखा के श्री सागर कुमार (भजोहरि), श्री राकेश महतो, श्री साजल मंडल, श्री रजाक अंसारी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।