Breaking News

स्लग – नावाडीह बस्ती तालाब में डूबा 42 वर्षीय व्यक्ति, तलाश जारी

Share This News

एंकर – धनबाद के बिनोद बिहारी महतो चौक नावाडीह बस्ती के छठ तालाब में नहाने के दौरान 42 वर्षीय जामनी पाल उर्फ पचन डूब गए । स्थानीय देवाशीष पाल ने बताया कि गांव के जामनी पाल अपने पिता के श्राद्ध कार्य को लेकर तालाब में पानी देने के उपरांत नहाने के क्रम में डूब गए । इलाके के लोगों ने उन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्हें नहीं ढूंढ पाए । धनबाद थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे है । भटिंडा से गोताखोर बुलाए गए है और तलाश जारी है ।

कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment