Breaking News

युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 100 की हुई स्वास्थ्य जाँच

Share This News

भारत सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का विधिवत शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल, धनबाद के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष मेडिकल हेल्थ कैंप (स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100 युवाओं की स्वास्थ्य जाँच की गई।

इसके बाद युवाओं एवं आमजनों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक ने नशे के गंभीर शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ और नशा-मुक्त होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यशाला में एनसीडी सेल के तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सोशल वर्कर श्री शुभांकर मैत्रा ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले घातक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर सिविल सर्जन ने सभी लोगों एवं युवाओं को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी, सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी, एनसीडी सेल के कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment