राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हो रहीं विविध गतिविधियां

Share This News

संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन पर विशेष जोर

स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर धनबाद जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर के केंद्रों में प्रतिदिन विविध जागरूकता कार्यक्रमों एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय समुदाय विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

इस अभियान के तहत आमजनों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, दैनिक जीवन में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की समुचित देखभाल तथा कुपोषण की रोकथाम के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मौसमी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और मोटे अनाज (श्री अन्न) के उपयोग को लेकर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन का मुख्य ध्येय जनसमुदाय में पोषण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा जन-आंदोलन का स्वरूप देकर एक स्वस्थ, सशक्त एवं सुपोषित समाज का निर्माण सुनिश्चित करना है।

Leave a comment