आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को सम्मानित किया गया | इन रेलकर्मियों द्वारा सोनारडीह एवं बरवाडीह में हाल ही में संपन्न महत्वपूर्ण कमीशनिंग कार्यों में दिन-रात पूरी निष्ठा, विपरीत परिस्थितियों एवं समयबद्ध लक्ष्य के साथ रेलकर्मियों द्वारा समर्पण, टीम भावना और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करते हुए दोनों महत्वपूर्ण कमीशनिंग कार्यों को सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इन कर्मियों का समर्पण भारतीय रेल की सुरक्षा, संरक्षा एवं आधुनिकीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया । साथ ही, कमीशनिंग कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को उनकी कार्यकुशलता एवं तकनीकी दक्षता को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विंटर जैकेट, डिजिटल कार्य-सुविधाओं हेतु टैबलेट एवं अन्य सुरक्षा उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन में भी सहायता मिलेगी। धनबाद रेल मंडल द्वारा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों के योगदान को पहचान देने तथा उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट


