शोकाकुल परिवार से मिले श्री रामसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह

Share This News

धनबाद। जिला परिषद धनबाद अध्यक्ष शारदा सिंह के ससुर एवं भाजपा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह के पिता लालबाबू सिंह (76) के निधन पर रामसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने गुरुवार को उनके आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शारदा सिंह, शेखर सिंह सहित पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
स्वर्गीय लालबाबू सिंह का बुधवार सुबह करीब सात बजे निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं चार पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शोक-संतप्त परिवार से मिलने वालों में उदय कुमार सिंह , शकुंतला मिश्रा, सुनील कुमार, संगीत सिंह, विनोद मिश्रा, अजय पांडेय सहित अन्य लोग शामिल थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment