Breaking News

रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ऑन-द-स्पॉट ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन |

Share This News

धनबाद: 20.09.26

आज दिनांक 20.09.26 को पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल द्वारा रेल कर्मचारियों के बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय नं.-1, विनोद नगर, धनबाद में On-the-Spot Drawing & Painting Competition का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पूरे भारतीय रेल में एक ही दिन आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया, जिसमें कुल 184 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की आयु एवं रुचि के अनुरूप विभिन्न रोचक, सरल एवं रचनात्मक विषय निर्धारित किए गए, जिनमें ‘फलों की टोकरी’, ‘रेलगाड़ी’, ‘मेरा पसंदीदा कार्टून’, ‘विद्यालय की पिकनिक’, ‘सुंदर बगीचा’, ‘शादी का दृश्य’ तथा ‘माता-पिता के साथ रेल यात्रा’ प्रमुख थे। इन विषयों पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से अपनी कल्पनाओं को रंगों और चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया तथा अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मिश्र ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार प्रदान की तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती अल्पना झा, उपाध्यक्ष श्रीमती मृणालिनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शैलि सहित संगठन की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक अभिरुचि को बढ़ावा देना तथा उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना है।

Leave a comment