मतदान केंद्रों का भी करेंगे औचक निरीक्षण
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) 2026 के सफल क्रियान्वयन एवं समीक्षा के निमित्त मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-प्रमण्डलीय आयुक्त (उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग) श्री विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में,12 सितम्बर 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:30 बजे से समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई है।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि मतदाता सूची प्रेक्षक-सह-प्रमण्डलीय आयुक्त मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की अद्यतन स्थिति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
बैठक में धनबाद एवं गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के माननीय सांसद, जिले के सिन्दरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुण्डी एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक, जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष के अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के बाद मतदाता सूची प्रेक्षक द्वारा अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे के बीच धनबाद विधानसभा एवं बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान वे बीएलओ एवं स्थानीय मतदाताओं से सीधा संवाद कर पुनरीक्षण कार्य की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे।