धनबाद: समता पार्टी एवं जदयू के संस्थापक सदस्य रहे अवधेश महतो के निधन के उपरांत सरायढेला के रघुनाथ नगर स्थित उनके आवास पर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और उनके बड़े पुत्र राकेश रंजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
जदयू नेताओं ने अवधेश महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि अवधेश महतो ने पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे पार्टी के प्रति समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जदयू प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव राजू कुमार सिंह, मजदूर प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेंद्र राही, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू मोदक, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला महासचिव झप्पू सिन्हा, स्मृतिकांत सिंह, नमन भारती समेत अन्य जदयू नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे