शिक्षक दिवस पर इनर व्हील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Share This News

पौधा, उपहार व प्रमाणपत्र देकर जताया आभार

धनबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन की ओर से विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया। क्लब की सदस्यों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें पौधा, उपहार एवं प्रमाणपत्र भेंट किया।
इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय धनबाद के शिक्षक प्रदीप कुमार भगत, डॉ. गोपालजी एवं शिक्षिका नीलम शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं कुसुम विहार स्थित अपर्णा पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग की शिक्षिका अनुप्रिया सहाय को भी सम्मानित किया गया।
क्लब की ओर से शिक्षकों को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ इंडिया द्वारा जारी ‘सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन’ प्रदान किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके योगदान को सम्मानित करना गौरव की बात है।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन की अध्यक्ष ऋतु श्रीवास्तव, सचिव गीता चौबे एवं उपाध्यक्ष रेनू कौशल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

Leave a comment