अपर्णा पब्लिक स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share This News

धनबाद:अपर्णा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इनर व्हील क्लब धनबाद (माइल स्टोन) की उपाध्यक्ष रेनू कौशल, सचिव गीता चौबे, आई.पी.पी. लीना झा, सदस्य इंदिरा महापात्रा, अपर्णा पब्लिक स्कूल के निदेशक के.के. सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक एवं रचनात्मक राखियों का मूल्यांकन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ-साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रेम की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a comment