धनबाद: मनईटांड़ बैंक कॉलोनी स्थित हरि मंदिर में श्रीश्री गणेश पूजा के आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रवि सोनी ने की। शुरुआत में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के पूजा आयोजन का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया।
बैठक में इस वर्ष गणेश पूजा धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। पंडाल व मूर्ति निर्माण, पूजा खर्च, महाप्रसाद वितरण और विसर्जन समेत विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से राकेश सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में बृजेश सिंह, अरुण चंद्र महतो, आरएन सिन्हा और रणजीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई। सचिव सुनील सिंह, सप्पू महतो, रिंकू सोनी, विवेक गुप्ता और अजीत तिवारी, जबकि सह सचिव प्रदीप सिंह और राकेश महतो बनाए गए।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रवि सोनी और सनी प्रसाद को दी गई। पूजा इंचार्ज सोनू सिंह, विकेश भगत और दीपक प्रमाणिक होंगे। पंडाल इंचार्ज धनंजय कर्मकार, कौशिक राय चौधरी, टिंकू सोनी, शुभम साव और पीयूष गुप्ता बनाए गए।
भोग इंचार्ज सनी सिंह, रिपोन शाहा, रितिक कुमार, मुकेश महतो और रितेश साव होंगे। भोग सहयोगी के रूप में अविनाश हाजरा, दिलीप सिन्हा, अतिल राय और रवि शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं राकेश कुमार महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट