आज दिनांक 20/08/2026 वृहस्पतिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जगजीवन के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा में और डीजी पब्लिक स्कूल धोबनी में नशे से होने वाले नुकसानों पर प्रकाश डाला गया । सभी विधार्थीयो को बताया गया कि कैसे हम सभी अपना बहुमूल्य समय इंटरनेट पर गेम्स और फालतू रील्स को देखकर व्यर्थ गंवा रहे हैं और अपने करियर से खिलवाड़ कर रहे हैं मोबाइल पर पठन पाठन सम्बंधित चीजें ही विधार्थियों को देखकर अपने बहुमूल्य समय को बचाकर देश समाज परिवार के हित को ध्यान में रखते हुए पढ लिखकर और राजयोग मेडिटेशन अभ्यास से उच्च शिक्षा प्राप्त करके सकारात्मक सोच विकसित करके अपने भविष्य को उज्जवल करें सभी बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त धनबाद, नशा मुक्त पुटकी, नशा मुक्त समाज, नशा मुक्त स्कूल, भारत माता की जय, वंदे मातरम जय हिन्द का नारा लगाया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रम्हकुमारीज की तरफ से चाहत बहन,कमला बहन,बीना बहन, कंचन बहन शोभा बहन, ममता बहन, मीरा बहन, माधव झा, उमेश सिंह, विजय माहतो सहित अनेक बीके भाई बहन उपस्थित थे डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा के शिक्षक-शिक्षिकाओं में डी के श्रीवास्तव, स्वेता सिंन्हा, डॉ संजय जायसवाल, के के मेहता, मृदुल बनर्जी, एम के पांडे, इला घोष, अंजना मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे ।डी जी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विजय माहतो सहित सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।
