स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी जनसेवा, संघर्ष और मानवता के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज समाहरणालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, श्री संजय कुमार झा, श्री रुपेश कुमार मिश्रा, श्री रामविलास राम, श्री आनंद कुमार पटेल, श्री कुमार कर्मवीर, श्री श्याम सुंदर मंडल, श्री जोगा रेड्डी, श्री घनश्याम दुबे, श्री अभय प्रताप, श्री पीयूष रंजन, श्री उत्तम कुमार लॉ, श्री मिथिलेश मंडल, श्री अंबुज कुमार मंडल, श्री संदीप कुमार डांग, श्री संजय कुमार शर्मा, श्री संजीव कुमार, श्री तुषारकांत मंडल, श्री नाविक कुमार, श्री उपेंद्र कुमार सिंह, श्री विजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार, श्री अमरजीत सिंह, श्री नीरज कुमार प्रसाद, श्री लोकेश्वर प्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज एवं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन करने के बाद उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान के समान है। स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के माध्यम से उनकी स्मृतियों को नमन करना हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
कहा कि स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, गरीब और आदिवासी समुदायों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ राकेश कुमार, मोहम्मद अलाउद्दीन, लैब टेक्नीशियन शर्मिष्ठा चटर्जी, शत्रुघ्न पासवान, भाग देव बाउरी, ब्लड डोनर प्रोग्राम पदाधिकारी बेनजीर परवीन, एसएनएमएमसीएच के एचओडी ब्लड बैंक डॉ बीके पांडेय, गोपाल भट्टाचार्य, लैब टेक्नीशियन संजीव तुरी, अभिजीत गोराई, विष्णु पद कुंभकार, राजू महतो, शंभू साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।