Breaking News

मेहनत और आत्मविश्वास से गढ़ी सफलता की मिसाल बनीं सुनीता अग्रवाल, महिलाओं को दिया रोजगार

Share This News

धनबाद : आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में धनबाद की उद्यमी सुनीता अग्रवाल ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के बल पर महावीर स्नेक्स प्रतिष्ठान की स्थापना कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिना किसी पारिवारिक कारोबारी विरासत के उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत की और आज अपने प्रतिष्ठान के माध्यम से कई महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। इस कार्य में उनके पति संजय अग्रवाल भी सहयोग कर रहे हैं। सुनीता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने जोड़ाफाटक टेलीफोन एक्सचेंज रोड में स्वच्छ, हाइजीनिक और हेल्दी स्नैक्स बनाने का कार्य शुरू किया। गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के कारण ग्राहकों का भरपूर सहयोग और विश्वास मिला, जिससे उनका कारोबार लगातार आगे बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि आत्मविश्वास के साथ घर से बाहर निकलकर अपनी क्षमता के अनुसार कोई भी कार्य शुरू करें, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाती है। उनके प्रतिष्ठान में तैयार होने वाले झाल मिक्सचर, खट्टा-मीठा मिक्सचर, महावीर स्पेशल मिक्सचर, पापड़ी, गठिया, रायता बूंदी, चाट भुजिया, प्लेन भुजिया, स्पेशल भेल, चना दाल, स्पेशल लड्डू, व्हाइट चूड़ा मिक्सचर, आलू चिप्स, मिर्च का अचार, पापड़, सुहाली, निमकी, मसाला पापड़ी और ठेकुआ जैसे उत्पाद ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। नियमित रूप से बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलने से प्रतिष्ठान का विस्तार हो रहा है और स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

Leave a comment