Breaking News

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धनबाद स्टेशन पर सहायता बूथ, पहली बार दो मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (MUTS) मशीनों की तैनाती तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर सहित आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई |

Share This News

श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र के दिशा-निर्देश में वाणिज्य विभाग द्वारा धनबाद स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं | यात्रियों को सहायता, पूछताछ एवं यात्रा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन पर सहायता बूथ स्थापित किया गया है | यात्रियों को त्वरित एवं सुविधाजनक टिकट उपलब्ध कराने के लिए धनबाद मंडल में पहली बार धनबाद स्टेशन पर दो मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली मशीनों के साथ वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है | इसके अतिरिक्त एक अतिरिक्त टिकट काउंटर भी संचालित किया गया है। इन व्यवस्थाओं से टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी तथा यात्रियों को शीघ्र एवं सुगमता से टिकट प्राप्त हो सकेगा | धनबाद मंडल सभी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी अथवा पूछताछ के लिए स्टेशन पर स्थापित सहायता बूथ अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने में अपना सहयोग प्रदान करें |

Leave a comment