जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में सहायक निदेशक श्री नियाज अहमद तथा जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा ने लोगों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने भूमि विवाद, अबुआ आवास, स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋण राशि माफ़ कराने, जन्म प्रमाण पत्र, पेयजल, सड़क, बिजली, छात्रवृत्ति समेत अन्य विषयों से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन दिए।

जनता दरबार में तोपचांची, भूली, धनबाद, टुंडी, तेतुलमारी, बैंक मोड़, कलियासोल, गोविंदपुर, झरिया समेत अन्य इलाकों से लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a comment