निस्वार्थ भाव से समाजिक सेवा और अधिक समर्पण के साथ कार्य करूंगी:पिंकी गुप्ता
धनबाद : पंख एक नई दिशा की संस्थापक सह अध्यक्ष पिंकी गुप्ता को ऑल एनजीओ एसोसिएशन द्वारा झारखंड राज्य की स्टेट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संस्था और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंख एक नई दिशा की संस्थापिका पिंकी गुप्ता को ऑल एनजीओ एसोसिएशन – यूनियन ऑफ एनजीओज़ द्वारा झारखंड राज्य का स्टेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर पिंकी गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज सेवा की जिम्मेदारी को और अधिक समर्पण के साथ निभाने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि पंख एक नई दिशा के माध्यम से वे अब तक समाज के वंचित वर्ग, जरूरतमंद लोगों और सामूहिक विवाह एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रही हैं और आगे भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सेवा जारी रखेंगी।
पिंकी गुप्ता ने संस्था द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पिंकी गुप्ता जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में सामाजिक विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।