धनबाद। श्रावण मास में काँवरियों की सेवा की अपनी दो दशक पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संत नरहरि सेवा समिति (स्वर्णकार समाज), धनसार द्वारा बाँका जिले के इनारावरण स्थित ओम नगर में 2 से 25 अगस्त तक 20वें काँवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन 2 अगस्त को सायं 5 बजे होगा।
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क आवास, चिकित्सा सुविधा, गरम एवं शीतल जल, चना-गुड़, सत्तू शर्बत, नींबू चाय एवं नींबू शर्बत की व्यवस्था रहेगी। डाक-बम श्रद्धालुओं के लिए नारियल, फल तथा अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिदिन संध्या में भजन-कीर्तन के आयोजन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहेगा।
समिति के संरक्षक कपिल देव प्रसाद वर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, धनेश्वर वर्मा, अजय कुमार सोनी (पप्पू सोनी) एवं बसदेव सोनी ने श्रद्धालुओं से शिविर में सहयोग एवं सेवा का आह्वान किया है। अध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सचिव प्रवीण कुमार आदित्य, उप सचिव अशोक कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष शशिकांत कुमार तथा मीडिया प्रभारी विपिन वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह शिविर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रेरक केंद्र बनेगा।