लायंस क्लब ऑफ़ धनबाद ने रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किया शरबत वितरण

Share This News

धनबाद :लायंस क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा श्री जगन्नाथ प्रभु कि रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को सरायढेला में शीतल पेयजल वितरण की व्यवस्था जूलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए की गई थी। इस तपतपाती गर्मी में इस सेवा का लाभ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया। और इस सेवा के लिए सभी ने लायंस क्लब की प्रशंसा की एवम् साधुवाद दिया। लायंस क्लब के द्वारा पूरी गर्मी की सीजन में जगह जगह इस तरह के शीतल पेयजल, शरबत वितरण का कार्यक्रम राहगीरों के लिए किया जाता रहा है। इस आयोजन में मुख्य रूप से लायन मुकेश बर्मन, लायन प्रकाश बंसल, लायन नम्रता गुप्ता, लायन मनोज बर्नवाल और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं की सह भागीदारी रही।

Leave a comment