जयप्रकाश राय उर्फ पलटू राय पर गंभीर आरोप, सुनीता देवी ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Share This News

धनबाद :चासनाला की साउथ कॉलोनी में रहने वाली सुनीता देवी ने एसएससी प्रभात कुमार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है.

जयप्रकाश राय उर्फ पलटू राय पर गंभीर आरोप लगानेवाली सुनीता देवी ने बताया कि जयप्रकाश राय महिला थाना कांड संख्या 19/25 का अभियुक्त है और हाईकोर्ट में उसका बेल रद्द भी हो चूका है। जयप्रकाश धनबाद कोर्ट सिविल कोर्ट में सीना तानकर गवाही देने आता है और कोर्ट परिसर में ही गाली गलौज करके केस वापस लेने की धमकी देता है। जिसकी सूचना डायल 112 एवं महिला थाना में दी है.

सुनीता देवी ने एसएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Leave a comment