गिरिडीह : गिरिडीह के हेलीवाल बजाज शोरूम में बजाज ऑटो ने ब्रांडेड ई रिक्शा बजाज रिक्की का लॉन्च किया। लॉन्चिंग के मौके पर बजाज रिक्की के सन्दर्भ में ओनर दिनेश हेलीवाल ने बताया कि बजाज रिकी ई-रिक्शा की खूबियों की बात करें तो इसे भारत के मुश्किल रास्तों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। P4005 मॉडल 149 किलोमीटर की रेंज देता है। यह एक बार चार्ज करने पर काफी लंबी दूरी तय कर सकता है, जिससे ड्राइवरों को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ती। मोनोकॉक चेसिस पर तैयार इस ई-रिक्शे का स्ट्रक्चर और बॉडी एक ही यूनिट में बने होते हैं, जिससे गाड़ी ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनती है। इंडिपेंडेंट सस्पेंशन होने की वजह से इससे सफर आरामदायक बनता है और ई-रिक्शा के पलटने का खतरा कम हो जाता है। वहीं, हाइड्रोलिक ब्रेक्स भारी ट्रैफिक में सुरक्षित और भरोसेमंद ब्रेकिंग देते हैं। इसकी 5.2 केडब्लूएच बैटरी को सिर्फ 4.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बजाज रिकी पर कंपनी
3 .6 साल (42) महीना
या 60000 हजार किलोमीटर तक वॉरंटी दे रही है और गिरिडीह शोरूम में ही सर्विस सपोर्ट मिलेगा। बताया कि झारखंड के धनबाद बोकारो सहित सभी जिलों में बजाज रिकी की मांग बढ़ी है।