108 वां सहायक लीडर ट्रेनर कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न

Share This News

ईस्ट सेंट्रल रेलवे से प्रज्वल भट्टाचार्य, सोष्टि भट्टाचार्य आशुतोष शर्मा एवं अपूव कंवर ने लिया भाग

धनबाद /गंगानगर :भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा 108वें सहायक लीडर ट्रेनर कोर्स का सफल आयोजन स्टेट ट्रेनिंग सेंटर, गंगानगर, पश्चिम बंगाल में 4 से 10 जुलाई तक किया गया।

इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों एवं प्रांतों त्रिपुरा,असाम, आन्ध्र प्रदेश,पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे साउथ ईस्टर्न रेलवे, एन एफ रेलवे , ईस्टर्न रेलवे से आए 42 स्काउट एवं गाइड लीडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।ईस्ट सेंट्रल रेलवे से चार प्रतिभागि प्रज्जवल भट्टाचार्य, सोष्टि भट्टाचार्य, आशुतोष शर्मा एव अपूर्व कनवर ने भाग लिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग की उन्नत प्रशिक्षण पद्धतियों, नेतृत्व विकास,व्यक्तित्व निर्माण, टीम भावना,सेवा, प्रशिक्षण कौशल तथा आधुनिक शिक्षण विधियों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य सक्षम एवं कुशल सहायक लीडर ट्रेनरों का निर्माण करना था,जो अपने-अपने राज्यों में स्काउट एवं गाइड आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बना सकें।
समापन अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का सफल आयोजन किए गये।प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र के डीडीएसएलटी (एस ) एस एस राय एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों,गंगानगर स्टेट प्रशिक्षण केंद्र एवं सहयोगियों की सराहना की गई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गुणवत्ता-आधारित प्रशिक्षण परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a comment