आगरा के घटना के विरोध में धनबाद रेल मंडल के स्टेशन मास्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Share This News

धनबाद :मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद के समक्ष ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में लगभग पचास स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया। जिसमें धनबाद मंडल के रमेश महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष, गौरी शंकर सिंह जोनल अध्यक्ष, एस के राय मंडल अध्यक्ष धनबाद एवं विकास कुमार मंडल सचिव मोहम्मद इ आलम मंडल वित्त सचिव धनबाद की अध्यक्षता में संपन्न सफल हुआ।आगरा कैंट के आर पी एफ द्वारा अमानवीय एवं कटुपूर्ण व्यवहार एवं बर्बरता पूर्वक स्टेशन मास्टर नरेन्द्र सिंह चाहर को घसीट कर ले जाने के विरोध में धनबाद के सभी स्टेशन मास्टरों ने एकजुट होकर एवं काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अमानवीय एवं निन्दनीय घटना के विरोध में धनबाद रेल मंडल कार्यालय के समक्ष इस कार्यक्रम को सफल करने में ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साव, मंडल सचिव सुनील कुमार सिंह,संगठन मंत्री बी.आर सिंह, एआइजीसी के सभी सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारीओं ने उपस्थित होकर भरपूर सहयोग एवं सर्मथन देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। धनबाद मंडल एआइजीसी का भी प्रदर्शन में काफी सहयोग रहा। एआइजीसी के प्रमोद कुमार मंडल अध्यक्ष व बिनोद कुमार मंडल सचिव ने भी अपनी बातों को रखा और इस कृत्य की निंदा की। धरना प्रदर्शन के उपरांत डीआरएम धनबाद, एस आर डीओएम धनबाद, एसआर डीपीओ से मिलकर इस विषय में एक ज्ञापन सौपा गया।

Leave a comment