विधानसभा की सदाचार समिति ने की समीक्षा बैठक

Share This News

झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने आज सर्किट हाउस के सभागार में समिति के माननीय सभापति श्री रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा माननीय सदस्य सह सिंदरी विधायक श्री चंद्रदेव महतो की उपस्थिति में समीक्षा बैठक की। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज़ अहमद, सहायक श्रमायुक्त श्री प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के‌ आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र एवं अहर्ताधारी लाभुकों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र विचार करते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कर बहाली सुनिश्चित करें।

समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र आश्रितों को नियमानुसार समय पर लाभ उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

Leave a comment