Breaking News

करियर मीडिया का मेयर संजीव सिंह एवं पूर्व सांसद पी एन सिंह ने किया उद्घाटन

Share This News

धनबाद के 12वीं पास विद्यार्थियों को कैरियर मीडिया देगा सही मार्गदर्शन:गुलशन झा

धनबाद :बैंक मोड़ स्थित शांति भवन के सेकंड फ्लोर में करियर मीडिया का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह, पूर्व सांसद पी.एन. सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्थान का उद्देश्य इंटरमीडिएट के बाद छात्रों को सही करियर चुनने और उच्च शिक्षा से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है।बैंक मोड़ स्थित करियर मीडिया के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अभिभावक और छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक ने बताया कि इंटरमीडिएट पास करने के बाद अधिकांश छात्र इस दुविधा में रहते हैं कि उन्हें किस विषय का चयन करना चाहिए, किस कॉलेज या संस्थान में प्रवेश लेना चाहिए और अपने करियर की दिशा कैसे तय करनी चाहिए। ऐसे छात्रों को सही मार्गदर्शन और करियर काउंसलिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करियर मीडिया की शुरुआत की गई है।कार्यक्रम में मौजूद धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि करियर मीडिया धनबाद के छात्रों के लिए एक बेहतर मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां छात्रों को शिक्षा और करियर से जुड़ी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान जिले के युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। उद्घाटन पर ऑनर गुलशन झा एवं डायरेक्टर विशाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

Leave a comment