3 लाख 68 हजार 949 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा

Share This News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के लिए धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 3 लाख 68 हजार 949 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। जबकि 14 लाख 99 हजार 364 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सिंदरी विधानसभा में 306792, निरसा में 271932, टुंडी में 265759, धनबाद में 264029, बाघमारा में 218402 तथा झरिया विधानसभा में 172450 सहित 14,99,364 ईएफ का वितरण किया गया है। जबकि निरसा में 96251, सिंदरी में 86171, टुंडी में 67386, बाघमारा में 49825, धनबाद में 36461 तथा झरिया विधानसभा में 32855 सहित 3,68,949 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं, ताकि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Leave a comment