Breaking News

रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए धनबाद मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा अपनी सतर्कता एवं संवेदनशीलता से एक महत्वपूर्ण कार्य किया गया ।

Share This News

आज दिनांक 05.07.26 को गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान टिकट परीक्षक श्री विजय कुमार राणा द्वारा कोच संख्या S-1 से S-3 में टिकट जांच की जा रही थी। टिकट जांच के क्रम में कोच संख्या S-1 के बर्थ संख्या 73/78 के केबिन में एक युवती अकेली एवं अत्यंत घबराई हुई अवस्था में बैठी मिली। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह बिना किसी परिजन को सूचना दिए घर से निकल आई है तथा दिल्ली जाना है। उसने यह भी बताया कि दिल्ली में उसका कोई परिचित अथवा रिश्तेदार नहीं है। उसके पास मौजूद बैग में केवल कुछ पुस्तकें थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह कोडरमा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री विजय कुमार राणा ने तत्काल धनबाद मंडल के वाणिज्य नियंत्रण एवं डीडीयू मंडल को सूचना दी। आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए अगले उपयुक्त स्टेशन डेहरी ऑन सोन पर युवती को सुरक्षित रूप से रेलवे सुरक्षा बल को सुपुर्द किया गया, ताकि उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। धनबाद मंडल अपने कर्मचारियों की सतर्कता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करता है।

Leave a comment