मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

Share This News

धनबाद :मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरूरतमंदों असहयों के सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह, श्वेता किन्नर को अंगवस्त्र ओढाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मानित किया ।उपस्थित सभी अतिथियों एवं संस्था के संस्थापक सरोज सिंह व सदस्यों ने उपस्थित जरूरतमंद लोगों को अपने हाथों से भोजन वितरण किया। संस्था के संस्थापक सरोज सिंह ने कहा विगत 4 वर्षों से वे लगातार हर शनिवार को स्टेशन में जरूरतमंदों को भोजन कराते आ रहे हैं इसका इसके अलावा संस्था अन्य सामाजिक कार्य भी करती है। कुम्भनाथ सिंह ने कहा कि वह संस्था को हर संभव सामाजिक कार्य करने में तत्पर सहयोग करेंगे। साथ ही अपने संस्था से भी जरूरतमंदों को भोजन वितरण एवं अन्य सामाजिक कार्य का आरंभ शीघ्र करेंगे । उदय प्रताप सिंह व दिलीप सिंह ने मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के 4 वर्षों तक निरंतर सेवाकार्यों की काफी सराहना करते हुए पूरे टीम की प्रशंसा की और कहा कि वे संस्था के साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा साथ खड़े थे और रहेंगे । साथ ही लोगों से निर्धन,जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों की मदद की अपील की।

Leave a comment